BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
09-Jun-2020 09:43 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: कोरोना से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से सामने आ रही है. औरंगाबाद में कोरोना वायरस से एक दारोगा की मौत हो गई है. इस मौत के साथ बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 पहुंच हो गई है. औरंगाबाद जिले में तैनात एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई थी और बाद में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

पुलिस लाइन सील
औरंगाबाद पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है और तत्काल कई अधिकारियों और पुलिस के जवानों को क्वॉरेंटाइन में रहने को कहा गया है. पुलिस लाइन को सैनिटाइज किया जा रहा है. मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी. शुरू में कहा जा रहा था कि दारोगा की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है. रिपोर्ट आने के बाद कई जवानों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.
बिहार में अब तक 33 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. इसके अलावे दरभंगा में एक और औरंगाबाद में एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है.