ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / बिहार में कोरोना से 29वीं मौत, इलाज के दौरान एक मरीज की गई...

बिहार में कोरोना से 29वीं मौत, इलाज के दौरान एक मरीज की गई जान

04-Jun-2020 08:03 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. गुरूवार को कोरोना से यह तीसरी मौत है. जिसकी पुष्टि अस्पताल प्रबंधन की ओर से की गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 29 हो गया है.


भागलपुर डीएम ने की पुष्टि
बिहार में 29वीं मौत की पुष्टि की गई है. भागलपुर के डीएम ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि भागलपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि कटिहार के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई है. जिसे दो दिन पहले इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल हॉस्पिटल में रेफर किया गया था. यह मरीज पहले से कैंसर पीड़ित था. इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. दो दिन पहले इसकी हालत ज्यादा ख़राब हो गई. जिसके कारण इसकी मौत हो गई.


NMCH में एक मरीज ने तोड़ा दम
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना एनएमसीएच में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. जिसकी उम्र 84 साल बताई जा रही है. कई दिनों से बीमार होने के कारण इस मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. लगातार इस मरीज की निगरानी की जा रही थी. डॉक्टर इलाज में लगे हुए थे, लेकिन ज्यादा हालत नाजुक होने के कारण इस मरीज ने दम तोड़ दिया. एनएमसीएच प्रबंधन की ओर से इस मौत की पुष्टि की गई है. यह मरीज बेगूसराय का रहने वाला बताया जा रहा है. इसके साथ ही बेगूसराय जिले में मरने वालों का आंकड़ा अब 3 हो गया है.


गुरूवार को 3 मौत
गुरूवार को बिहार में तीन लोगों की मौत हो गई है. बेगूसराय, कटिहार और शिवहर के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत हुई है. पहली मौत शिवहर के रहने वाले 75 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की हुई. जिन्हें पित्त की थैली में कैंसर था. वे 4 दिन पहले IGIMS से NMCH रेफर हुए थे. दूसरी मौत बेगूसराय के रहने वाले 84 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई. इस मरीज को भी 27 मई को IGIMS से NMCH रेफर किया गया था. वे पहले से लकवा ग्रस्त थे और इन्हें चमकी आ रही थी. तीसरी मौत कटिहार के रहने वाले व्यक्ति की हुई. जिसका इलाज भागलपुर हॉस्पिटल में चल रहा था.


बिहार में अब तक 29 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 29 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में अब तक 4420 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 94 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4420 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.


नवादा में पहली मौत
बीते दिन बुधवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया था. इस आकंड़े के मुताबिक नवादा में एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी. इलाज के दौरान इस मरीज की मौत हुई. नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि कोरोना से एक वयक्ति की मौत हुई है. जिले में कोरोना से यह पहली मौत हुई.


हरियाणा से आया था युवक
नवादा सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि मृतक व्यक्ति नवादा जिले के वारसलीगंज इलाके का रहने वाला है. जमुआवा गांव के रहने वाले 35 साल के युवक की मौत कोरोना से हुई है. उन्होंने बताया कि कुछ ही दिन पहले यह शख्स हरियाणा से लौटा था. तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने पावापुरी स्थित विम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया था. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई थी. मौत के बाद ही इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.