ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार में कोरोना के 47 नए मामले, आंकड़ा बढ़कर 1080 पहुंचा

बिहार में कोरोना के 47 नए मामले, आंकड़ा बढ़कर 1080 पहुंचा

16-May-2020 09:15 AM

PATNA : शनिवार की सुबह बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार में कोरोना के 47 नए पॉजीटिव केस पाए गए हैं। इन नए आंकड़ों के सामने आने के बाद बिहार में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 1080 हो गया है।


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इन 47 नए कोरोना प्रोजेक्ट इन मामलों के बारे में जानकारी दी है। मंगल पांडे ने ट्वीट कर खुद बताया है कि बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर अब 1080 हो गया है। इसके पहले शुक्रवार की देर रात कोरोना के 15 नए मामले सामने आए थे। अब तक स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार कोरोना के नए मामलों की जानकारी ट्वीट करके देते रहे हैं। अब पहली बार मंगल पांडे ने इस संबंध में जानकारी साझा की है।


हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने अब तक किया जानकारी साझा नहीं की है कि 47 नए मामले किन जिलों से हैं। आपको बता दें कि रविवार की देर रात संजय कुमार ने जो आंकड़े जारी किए थे उसमें एक मामला भोजपुर जिले से था। आरा में 25 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई थी जबकि सुपौल जिले से 2 मामले सामने आए थे। सुपौल में 26 और 20 साल के दो पुरुष पॉजिटिव पाए गए। एक मामला सुपौल के बसंतपुर से जबकि दूसरा प्रतापगंज से सामने आया। सहरसा जिले से 3 मामले सामने आए। सहरसा में 14 साल का एक और 12-12 साल के दो बच्चे करना पॉजिटिव पाए गए । एक मामला सहरसा बस्ती से है जबकि दो अन्य कहरा इलाके से सामने आए थे।  मधेपुरा से कुल 7 मामले सामने आए थे। कुमारखंड में 3 मरीजों की पुष्टि हुई जबकि बिहारीगंज में दो मुरलीगंज में एक और मधेपुरा शहर के अंदर एक मामले की पुष्टि हुई। इसके अलावे किशनगंज शहर से भी 2 नए मरीज सामने आए हैं इनकी उम्र 28 और 24 साल है।