हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-May-2020 07:07 AM
PATNA : कोरोना वायरस ने बिहार में शनिवार को सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। बिहार में कोरोना का सैटरडे स्ट्रोक देखने को मिला। राज्य में एक दिन के अंदर 146 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। बिहार के हर जिले से लगभग कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। अब तक कुल आंकड़ा बढ़कर एक 1178 हो चुका है।
शनिवार को बिहार के 25 जिलों में कुल 146 पॉजीटिव केस पाए गए। पटना के बीएमपी 14 के साथ-साथ नौबतपुर इलाके में भी कोरोना संक्रमण से जुड़े नए मरीज पाए गए हैं। बीएमपी 14 में कोरोना की चेन लगातार आगे बढ़ रही है। शनिवार को जिन जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए उनमें मधुबनी टॉप पर है। मधुबनी में कुल 20 मामले सामने आए जबकि बांका में 18, पूर्णिया में 17, नवादा जमुई और शेखपुरा में 9-9, गोपालगंज में 8, बेगूसराय में 7, भोजपुर में 6 मामले सामने आए हैं।
खास बात यह है कि बिहार में 4 मई के बाद अब तक 500 नए के सामने आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर प्रवासी बिहारी हैं। शनिवार को अन्य जिलों में जो नए केस आये हैं उनमें भागलपुर में 5, औरंगाबाद में 4, कटिहार में 5, वैशाली समस्तीपुर और मुंगेर में 3-3, खगड़िया कटिहार मुजफ्फरपुर और सीवान में दो-दो, शिवहर जहानाबाद कैमूर लखीसराय पूर्वी चंपारण और नालंदा में एक-एक मरीज पाए गए हैं।