ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / राजभवन ने सूबे में कॉलेज खोलने के नियमों में किया बदलाव, जैसे-तैसे चल...

राजभवन ने सूबे में कॉलेज खोलने के नियमों में किया बदलाव, जैसे-तैसे चल रहे कॉलेजों पर सख्ती

08-Nov-2019 07:47 AM

PATNA : बिहार में नियमों की अनदेखी कर जैसे-तैसे चल रहे कॉलेजों पर राजभवन ने नजर टेढ़ी कर दी है। राजभवन ने सूबे में नए कॉलेज खोलने के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है। अब किराए के भवन में कोई कॉलेज नहीं खुलेगा। किसी भी कॉलेज को मान्यता हासिल करने के लिए न्यूनतम 33 साल की लीज वाली जमीन दिखानी होगी।


राजभवन में कॉलेज खोलने के लिए नियमों में जो बदलाव किया है उसके मुताबिक अब दो ब्लॉक से अधिक भवन में अगर कॉलेज चलाने की जानकारी दी गई तब भी मान्यता नहीं मिलेगी। दरअसल राजभवन में बिहार में चल रहे मान्यता प्राप्त कॉलेज में के बारे में जो जानकारी इकट्ठा की है उसके बाद यह फैसला लिया गया है। कॉलेजों की संबद्धता को लेकर पुराने नियम के मुताबिक पहले शहरी क्षेत्र में 2 एकड़ जमीन और ग्रामीण इलाकों के लिए 5 एकड़ जमीन और उस पर भवन की आवश्यकता थी। पूर्व के नियमों में इस बात की स्पष्टता नहीं थी कि जमीन किराए पर ली जा सकती है या नहीं लेकिन अब किराए की जमीन पर कॉलेज चलाए जाने पर उसे मान्यता नहीं मिलेगी।


अब अगर कोई कॉलेज किसी यूनिवर्सिटी से मान्यता चाहता है तो इसके लिए कम से कम 33 साल की लीज का एग्रीमेंट उसे मुहैया कराना होगा। राजभवन में सभी विश्वविद्यालयों को सख्ती से इस नियम का पालन करने का निर्देश दिया है। राजभवन ने समय-समय पर मान्यता प्राप्त कॉलेजों का निरीक्षण कराने को भी कहा है।