शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
18-Sep-2023 03:38 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जल्द चुनाव की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक बुला ली है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लेने के लिए पार्टी के नीचले स्तर के पदाधिकारियों के साथ दो दिनों तक बैठक की थी और बीजेपी के खिलाफ रणनीति पर मंथन किया था। अब एक बार मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्तर के नेताओं की बैठक बुलाई है और दो दिनों तक सीएम उनके साथ मंथन करेंगे।
दरअसल, लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ रणनीति तय करने में जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों आरजेडी और जेडीयू में दो दिनों तक बैठकों का दौर चला था हालांकि इन दोनों ही पार्टियों की बैठकों से उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष गायब रहे थे। तेजस्वी ने आरजेडी की बैठक तब कि जब आरजेडी अध्यक्ष लालू पटना में नहीं थे। उधर, सीएम आवास पर दो दिनों तक चली बैठक में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह शामिल नहीं हुए थे।
बिहार में विधानसभा चुनाव की चर्चा के बीच अब सीएम नीतीश जेडीयू के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। सीएम नीतीश 23 सितंबर को जेडीयू के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे जबकि 24 सितंबर को वे विधानसभा प्रभारियों के साथ मंथन करेंगे। उसी दिन 24 को ही विधानसभा उम्मीदवारों के साथ भी सीएम एक अणे मार्ग मुख्यमंत्री आवास में बैठक कर चुनाव को लेकर फीडबैक लेंगे। चुनाव की चर्चा के बीच सीएम नीतीश द्वारा पार्टी की बड़ी बैठक बुलाने को लेकर एक बार फिर से कयासों का बाजार गर्म हो गया है।