चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
24-Feb-2020 07:20 AM
PATNA : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सकती है। चुनावी साल में बिजली की दरों का झटका हल्का होगा इस बात की उम्मीद पहले से जताई जा रही है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग बिजली की नई दरों का निर्धारण करेगा लेकिन यह माना जा रहा है कि उपभोक्ताओं को हर महीने देने वाले मीटर रेंट में बड़ी राहत मिल सकती है।
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को हर महीने मीटर रेंट के नाम पर एक मोटी रकम देनी पड़ती है। विद्युत विनियामक आयोग इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि मीटर रेंट से उपभोक्ताओं को निजात दिला दी जाए। बिहार में एक करोड़ 58 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता है और बिजली कंपनियां मीटर रेंट के नाम पर हर उपभोक्ता से रकम वसूलती है। मीटर रेंट वसूले जाने की कोई समय सीमा नहीं है लिहाजा उपभोक्ताओं पर इसका अतिरिक्त भार पड़ता है।
बिहार विद्युत नियामक आयोग का मानना है कि बिजली कंपनियां थोक भाव में मीटर की खरीद करती हैं जिसकी वजह से उन्हें कम पैसे देने पड़ते हैं। जबकि उपभोक्ताओं को बिना किसी तय समय सीमा के हर महीने मीटर रेंट का भुगतान करना होता है। संभव है कि आयोग यह प्रस्ताव दे कि उपभोक्ताओं से बिजली कंपनियां कनेक्शन लेते वक्त ही एक बार में मीटर चार्ज ले लें। बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक एक मीटर की कीमत लगभग 11 से 12 सौ रुपए होती है, आने वाले दिनों में अगर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा तो इसकी कीमत तकरीबन ढाई हजार होगी। अगर मीटर रेंट के तौर पर इसकी वसूली उपभोक्ताओं से की जाए तब भी दो से तीन वर्षों में मीटर की कीमत निकल आएगी।