ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / बिहार: भवन निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, कई इंजीनियरों का हुआ तबादला

बिहार: भवन निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, कई इंजीनियरों का हुआ तबादला

29-Jun-2021 05:47 PM

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में तबादले का सिलसिला जारी है. बिहार सरकार ने भवन निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर इंजीनियरों का तबदला किया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है.


भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक भागलपुर में तैनात कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार का तबादला इसी जिले में भवन अंचल में सलाहकार के रूप में किया गया है. मनोज सिंह अधीक्षण अभियंता के अतिरिक्त प्रभार में पहले की तरह बने रहेंगे. पटना पश्चिम भवन प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता राणा विद्याधर का तबादला मूल्यांकन कोषांग में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में किया गया है. नालंदा में तैनात कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह का ट्रांसफर भागलपुर जिले में कर दिया गया है.


इनके अलावा पटना भवन प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के रूप में तैनात मदन कुमार को पाटलिपुत्र भवन प्रमंडल में भेज दिया गया है. कार्यपालक अभियंता विनोद चौधरी का तबादला केंद्रीय भवन प्रमंडल पटना में कर दिया गया है. भागलपुर में तैनात तकनीकी सलाहकार प्रमोद कुमार को कार्यपालक अभियंता के रूप में किशनगंज भेज दिया गया है. 


यहां देखिये तबादले की पूरी लिस्ट - 

news image

news image

news image


news image