हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Jan-2022 05:27 PM
BUXAR: इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है जहां दर्दनाक ट्रेन हादसे में महिला और तीन मासूम की मौत हो गयी है। इस घटना से डुमरांव रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। महिला ने बच्चों के साथ आत्महत्या की है या फिर यह ट्रेन दुर्घटना है इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में महिला और तीन बच्चों की मौत हो गयी है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि घटना को लेकर लोगों का अलग-अलग कहना है कोई इसे आत्महत्या बता रहे हैं तो कोई इसे ट्रेन दुर्घटना बता रहे हैं।
घटना के सही कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय महिला के तौर पर हुई है वही उसके साथ तीन और बच्चे की मौत हुई है। जिसमें एक बच्चा चार साल का है दूसरा छह साल का और तीसरा छह महीने का बताया जा रहा है। मृत महिला और बच्चों की अब तक पहचान नहीं हो पाई। पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त में जुट गयी है।