ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

बिहार में बंपर बहाली, 65000 युवाओं को नौकरी देने का एलान, इन दो विभागों में होगी भर्ती

बिहार में बंपर बहाली, 65000 युवाओं को नौकरी देने का एलान, इन दो विभागों में होगी भर्ती

18-Sep-2021 09:44 AM

PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है. बिहार में सरकारी पदों पर बंपर बहाली निकलने वाली है. लगभग 20 हजार पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने यह एलान किया कि हेल्थ डिपार्टमेंट में 20 हजार युवाओं की भर्ती की जाएगी. मंगल पांडेय ने कहा कि 10 हजार रेगुलर और 8 हजार से अधिक संविदा पदों नर्स की बहाली की जाएगी. जल्द ही बिहार सरकार बहाली प्रक्रिया को शुरू करेगी.


बिहार सरकार प्राथमिक विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बहाली करने वाली है. बिहार में शिक्षकों के पदों पर बंपर वैकेंसी है. राज्य में जल्द ही 45000 से ज्यादा शिक्षकों की बहाली होगी. बिहार सरकार की कैबिनेट की मीटिंग में भी यह निर्णय पारित हो गया है. प्राथमिक स्कूलों में 40518 शिक्षकों की बहाली होगी. जबकि माध्यमिक स्कूलों में 5334 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी.


बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षक भर्ती के संबंध में जल्द ही ऑफिशियल अधिसूचना जारी कर जानकारी साझा की जा सकती है. इस भर्ती में हेड और प्रिंसिपल के पदों पर भी नियुक्तियां करने की संभावना जताई जा रही है. यह भर्ती प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षा के बाद पूरी की जाएगी. जिसके तहत 45 हजार के करीब सरकारी अध्यापक भरे जाएंगे.