ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर...

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बोला हमला, थानेदार समेत दो जवान घायल

12-Sep-2024 11:51 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार में बालू माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनमें अब पुलिस का खौफ भी खत्म हो गया है। यही वजह है कि अब अवैध धंधेबाज पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बना रहे हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग इलाकों से पुलिस टीम पर हमले की खबरें सामने आ रहा है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफिया ने हमला बोल दिया।


दरअसल, खनन विभाग और बिहार पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बेखौफ बालू माफिया रास्ते में रोड़ा बन रहे खनन विभाग के अधिकारियों और पुलिस टीम को निशाना बना रहे हैं। जमुई में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा करने के दौरान बालू माफिया ने गिद्धौर थाने की पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।


गिद्धौर के प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिविल ड्रेस में अपनी टीम के साथ छापेमारी करने पहुंचे थे, तभी बरहट  थाना क्षेत्र के गूगलडी के अमाटोला के पास बालू माफिया और उसके लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में थानेदार समेत दो जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।


पुलिस टीम पर हमले की खबर मिलते ही बरहट, लक्ष्मीपुर थाना पुलिस के साथ एसडीपीओ पुलिस बस को लेकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर और बाइक को भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियो से पूछताछ कर रही है।