बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
26-Aug-2021 06:23 PM
DESK: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भागलपुर के नाथनगर स्थित बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान में 4 वर्षीय तीन अलग-अलग बी. टेक. कोर्सेज शुरू कराने के संदर्भ में बातचीत की।
गौरतलब है कि भागलपुर के नाथनगर स्थित बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान, रेशम और वस्त्र प्रक्षेत्र का बिहार का एकमात्र उच्च स्तरीय तकनीकी संस्थान है। जहां उद्योग विभाग के द्वारा संचालित इस संस्थान में पूर्व में 4 वर्षीय बी. टेक. ( B.Tech.) कोर्सेज की पढ़ाई होती थी।
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन अब इस संस्थान में Silk Technology, Textile Technology और Textile Chemistry में 4 वर्षीय B.Tech Courses प्रारंभ कराने के लिए प्रयासरत हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर शाहनवाज हुसैन ने यह मांग की है कि भागलपुर के नाथनगर स्थित बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान में Silk Technology, Textile Technology और Textile Chemistry में 4 वर्षीय B.Tech Courses एनआईटी (NIT), पटना के Textile संकाय के रुप में विकसित करते हुए शुरु कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं ।
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि भागलपुर के नाथनगर स्थित बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान में बी. टेक. कोर्सेज की पढ़ाई शुरू होने से न सिर्फ बिहार के युवाओं के लिए प्रशिक्षण पाकर रोजगार के लिए तैयार होने के बेहतरीन अवसर उपलब्ध होंगे।
बल्कि बिहार में रेशम और वस्त्र उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रशिक्षित कर्मियों की जरुरत पूरी होगी। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार का भागलपुर सिल्क सिटी के नाम से देश-विदेश में प्रसिद्ध है। अगर यहां के प्रतिष्ठित बिहार रेशम एवं वस्त्र संस्थान की चमक लौटती है तो सिल्क सिटी भागलपुर की भी चमक बढ़ेगी ।