ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Home / news / बिहार में बढ़ रही शीतलहर, जल्द ही स्कूल बंद करने का आदेश दे...

बिहार में बढ़ रही शीतलहर, जल्द ही स्कूल बंद करने का आदेश दे सकती है सरकार

19-Dec-2021 09:56 AM

PATNA :  बिहार में इस समय ठंड का कहर जारी है. पछुवा हवा से कनकनी बढ़ गई है. ऐसे में सरकार स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर सकती है. इसके अलावा क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में फैसला लिया गया है. मीटिंग में ये तय हुआ है कि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे हुआ तो स्कूलों में सुबह की कक्षाएं बंद कर दी जाएंगी. फिलहाल बिहार में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है. 


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में शीतलहर बढ़ सकती है. इससे बच्चों और उनके अभिभावकों की परेशानी बढ़ सकती है. इसको देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि स्कूल को बंद कर दिया जाएगा. इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक श्रीकांत शास्त्री ने इस आशय का आदेश सभी DEO को जारी किया जाएगा. 


इसके अलावा शिक्षा विभाग ने जिलों को शीतलहर में समय रहते जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है. राज्य में  दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के तीसरे सप्ताह तक शीतलहर का कहर रहता है, ऐसे में शिक्षा विभाग लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं. 


इसके अलावा ये भी निर्देश दिया गया है कि लंच के दौरान बच्चों को ज्यादा समय तक खेलने न दें क्योंकि उन्हें ठंड लग सकती है. वहीं, अगर किसी बच्चे की तबियत ख़राब हो जाती है तो उनके अभिभावकों की जानकारी देनी  होगी. हालात ज्यादा ख़राब होने पर एंबुलेंस की मदद ले सकते हैं.