हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
28-Nov-2019 09:57 AM
PATNA: राजधानी पटना के लोगों को इस बार सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा. पटना समेत राज्य के सभी जिलों में एक हफ्ते के भीतर ठंड और बढ़ जाएगी. अभी सिर्फ रात में ठंड सता रही है लेकिन अब दिन में भी सर्दी सितम बरपाएगी. ठंड के साथ-साथ कोहरा भी छाया रहेगा.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 48 घंटे के भीतर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है. जिसका असर 72 घंटे बाद बिहार में दिखेगा. जिसके कारण पटना समेत राज्य के सभी जिलों में ठंड बढ़ जाएगी.
फिलहाल लोगों को रात में ठंड लग रही है. क्योंकि दिन में हवा की रफ्तार 5-6 किलोमीटर प्रति घंटा होने से गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात में तापमान में गिरावट के साथ हवा की रफ्तार भी बढ़ रही है जिसके कारण रात में लोगों को ठंड लग रही है. लेकिन एक हफ्ते के बाद लोगों को दिन में भी सर्दी झेलनी पड़ेगी.