ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बिहार: बाढ़ के पानी में डूबने से 27 लोगों की मौत, कोई नहा...

बिहार: बाढ़ के पानी में डूबने से 27 लोगों की मौत, कोई नहा रहा था तो कोई पालतू कुत्ते की जान बचा रहा था

27-Jul-2020 08:21 AM

PATNA: बिहार में कोरोना और वज्रपात के बाद अब बाढ़ और बारिश के पानी से मौत का सिलसिला शुरू हो गया है. रविवार को बिहार में 6 बच्चे समेत 27 लोगों की मौत हो गई है. मुजफ्फरपुर में 8, पूर्वी चंपारण में 8, दरभंगा में 4, समस्तीपुर में 4 और मधुबनी जिले में 3 लोगों की मौत हो गई. 

कोई डूबने से कुत्ते को बचा रहा था कोई नहा रहा था

जो मौत हुई है उसमें से कई बाढ़ के पानी में डूबने हुई है तो कई जगहों पर बारिश के कारण भरे पानी में डूबने से मौत हुई है. मुजफ्फरपुर के डुमरी विक्रम कुमार की मौत बूढ़ी गंडक में स्नान करने के क्रम में हो गई. जबकि जगदीश गांव में कमलेश कुमार सहनी मौत बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान डूबने से हो गई. चौपार भरत गांव में गुलाम रब्बानी की पोखर में डूबने से मौत हो गई.


 पूर्वी चंपारण जिले में भी 8 लोगों की मौत हुई है. अधिकतर मौत बाढ़ के पानी के कारण हुआ है. लहलादपुर के पंकज कुमार, सरिता कुमारी,, नरहापानापुर के नरहा मल्लाह टोली में बबलू पासवान की मौत हो गई.  गोबरी गांव में पालतू कुत्ते को बाढ़ में डूबने से बचाने के दौरान संजय ज्योति कुमारी और धीरज कुमार की मौत हो गई.  बाकी जिलों में भी नहाने और बाढ़ के पानी की डूबने से मौत हुई है.