ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार में बाढ़ की आहट ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, हवाई सर्वेक्षण करेंगे...

बिहार में बाढ़ की आहट ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम नीतीश

08-Jul-2024 10:15 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में बढ़ा की आहट ने डबल इंजन सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। उत्तर बिहार और नेपाल के तराई इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नीचले इलाकों में नदियों का पानी तेजी से फैल रहा है।ऐसे में एक बार फिर से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नदियों के जलस्तर को देखने के लिए हवाई सर्वे करेंगे।


मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में नदियों के बढ़ते जलस्तर का जायजा लेंगे। इसके साथ ही साथ भारत नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज का भी निरीक्षण करेंगे। अपने आवास पर पौधा रोपण करने के बाद सुबह 11 बजे सीए नीतीश पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए हवाई सर्वेक्षण के लिए रवाना हो जाएंगे। 


इस दौरान मुख्यमंत्री गंडक समेत अन्य नदियों के जलस्तर को देखेंगे। मुख्यमंत्री बाल्मिकीनगर में गंडक बराज, बगहा के कैलाश नगर, शास्त्री नगर समेत अन्य इलाको में कटाव और उसको लेकर चलाए जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का भी जायजा लेंगे। 


बता दें कि लगातार हो रही बारिश और नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर बिहार की प्रमुख नदियां उफान पर आ गई हैं। बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। गंडक, कोसी, बागमती समेत अन्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ऐसे में एक बार फिर से बाढ़ को लेकर सरकार की टेंशन बढ़ गई है।