ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार में बढ़ गया बिजली का दाम, होली से पहले लोगों को लगा...

बिहार में बढ़ गया बिजली का दाम, होली से पहले लोगों को लगा करंट का झटका

26-Mar-2021 06:43 PM

PATNA: देश में बढ़ती महंगाई की समस्या से लोग खासे परेशान है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण कई समानों के दाम भी बढ़ गये है। जिसका आमलोगों के जनजीवन पर खासा असर पड़ता नजर आ रहा है। वही बिहार के लोगों को होली पर्व से पहले बढ़ती महंगाई के बीच एक और झटका लगा है। दरअसल विद्युत विनियामक आयोग ने बिहार में 1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू करने का फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में बिजली की दर में 0.63% की बढ़ोतरी की गयी है।    

विद्युत विनियामक आयोग के फैसले के मुताबिक 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक बिजली की नई दरें लागू होगी। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कम्पनी ने 1403.05 करोड़ का प्रस्ताव दिया था जबकि आयोग ने 1130.68 करोड़ मंजूर किया। दो कम्पनी साउथ और नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिजली की दर 9 से 10 % की बढ़ोतरी का प्रस्ताव पहले से ही दिया था। साउथ बिहार ने 42.86 % और नार्थ बिहार ने 27.71 % का नुकसान भी दिखाया था।