हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
12-Aug-2021 12:26 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के कई जेलों में पोस्टेड सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया गया है. गृह विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है.
गृह विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के अधीक्षक राजीव कुमार सिंह का तबादला सहायक कारा महानिरीक्षक (मुख्यालय) कारा और सुधार सेवाएं निरीक्षणालय पटना में अधीक्षक के रूप में किया गया है. बेगूसराय मंडल कारा के अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता को मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल का सुपरिटेंडेंट बना दिया गया है.
इनके अलावा छपरा मंडल कारा के अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा को सीतामढ़ी मंडल कारा का अधीक्षक बनाया गया है. बेतिया मंडल कारा के अधीक्षक रामाधार सिंह को छपरा मंडल कारा का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है. खगड़िया मंडल कारा के अधीक्षक विपिन कुमार को कटिहार मंडल कारा में भेजा गया है.
कटिहार जेल से अमरजीत सिंह का तबलदा बेतिया मंडल कारा में कर दिया गया है. सीतामढ़ी जेल के अधीक्षक राजेश कुमार राय का ट्रांसफर बेगूसराय में जेल सुपरिटेंडेंट के तौर पर किया गया है. मधुबनी मंडल कारा के अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को खगड़िया जेल का अधीक्षक बनाया गया है.
वहीं मुंगेर मंडल कारा में पोस्टेड जलज कुमार का पदस्थापन मधुबनी मंडल कारा में अधीक्षक के रूप में किया गया है.