Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
15-Nov-2023 03:04 PM
By First Bihar
JAMUI : बालू माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है। आए दिन अवैध खनन के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस की तमाम सख्तियों के बावजूद बालू माफिया अवैध खनन को अंजाम देने में कामयाब हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला झाझा थाना इलाके के निकल कर सामने आया है। जहां बालू लदे ट्रक ने दो युवक को रौंद डाला है। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ये लोग टीवी बनवाने घर से बाहर जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार,दादपुर -काबर मुख्य मार्ग के मछिंद्र गांव के बालू लदे ट्रक ने एक बाईक पर सवार दो युवक को रौंद दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई।वही एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज झाझा अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है।जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
वहीं, इस घटना में मृतक युवक की पहचान केशोपुर गांव के शिक्षक अशोक यादव के पुत्र प्रिंस कुमार 18 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि, घायल की पहचान पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक प्रिंस कुमार 11वीं का छात्र बताया जा रहा है।इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।इस घटना के बाद झाझा थानाअध्यक्ष राजेश शरण दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक की युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है।
उधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बारे में शिक्षक संघ उपाध्यक्ष युगल किशोर यादव ने बताया कि दोनों बुधवार सुबह दोनो टीवी बनाने के लिए काबर बाजार जा रहा था। तभी एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे प्रिंस कुमार की मौत हो गई।वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले जिले में गरही थाना के रोपावेल गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ने पुलिस टीम को रौंद दिया है। इसमें दारोगा की मौत हो गई है। वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल है। एसआई प्रभात रंजन मूल रूप से हाजीपुर जिला के रहने वाले थे। 2018 बैच के पुलिस पदाधिकारी थे।