ब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन

Home / news / बिहार में अपराधियों का तांडव ! दिनदहाड़े बड़ी लूटकांड को दिया अंजाम, इलाके...

बिहार में अपराधियों का तांडव ! दिनदहाड़े बड़ी लूटकांड को दिया अंजाम, इलाके में हडकंप का माहौल

23-Dec-2023 02:10 PM

By First Bihar

JAMUI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। राज्य में अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुड़ीं कोई न कोई खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में डर का माहौल कायम हो गया है। वहीं पुलिस फिलहाल इन मामलों पर जांच कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां सीएसपी संचालक इंदु देवी से लगभग डेढ़ लाख की लूट की गई है। बताया जा रहा है की इंदु देवी बैंक में पैसा जमा करने जा रही थी इसी दौरान अपराधियों ने उनसे पैसे का बैग छीन कर भाग खड़े हुए। स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके बाद जांच शुरू की गई। चंद्रमंडीह एसएचओ ध्रुव कुमार ने बताया की इस घटना की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है।


वहीं, दूसरी घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां एक बैंक कर्मी नीरज कुमार से जमुई सिकंदरा मुख्य मार्ग पर पिस्तौल दिखाकर 67 हजार की लूट कर ली गई है। इस घटना को लेकर सिकंदरा एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि सोची - समझी तरीके से इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में बाइक सवार अपराधियों ने नीरज कुमार की बाइक को पीछे से धक्का मारकर गिरा दिया। जिसके बाद अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उनसे पैसा लेकर चंपत हो गए। 


उधर, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों ने घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग भी की थी। सिकंदरा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक सिंह ने बताया की दोनों लूट कांड की जांच की जा रही है और जल्द ही इस घटना में संलिप्त अपराधियों को जमुई पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।