Bihar news : दिनदहाड़े सड़क पर दुकानदारों का ‘सड़क युद्ध’, तावा से हमला; एक की हालत गंभीर PhonePe : "PhonePe का नया तरीका: 5000 तक के UPI ट्रांजैक्शन हुआ अब और आसान, बस करना होगा यह छोटा का काम Job Updates: लाखों की सैलरी पर निकली टीचर्स की बहाली, जानें क्या है योग्यता... BSSC Calendar 2026: बिहार 2nd इंटर लेवल, CGL समेत 45 भर्तियों का कैलेंडर जारी; कब कौन सी परीक्षा होगी Bihar News: आपका भी कटा है चालान तो सड़क पर निकलने से पहले सोच लीजिए, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ख़ास प्लान; अब बचना मुश्किल Bihar Jail Reform : सिर्फ सजा नहीं ! बिहार की जेलें बन रही हैं नई शुरुआत का केंद्र. जानिए क्या है नया और ख़ास Neet Ug Exam 2026: ओपन बोर्ड के छात्र अब दे सकेंगे NEET UG परीक्षा, योग्यता नियमों में बड़ा बदलाव; नोटिफिकेशन जारी BPSC TRE-3 teacher transfer : 100–500 किमी दूर पोस्टेड शिक्षकों के लिए राहत वाली खबर, इस महीने के बाद बदलेगी तस्वीर; मंत्री का एलान Nawada Road Accident : तिलक समारोह जा रहे चाचा-भतीजा समेत 3 की दर्दनाक मौत, बिजली पोल से टकराई बाइक IRCTC ID Block News : रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, कई यूजर्स पर गिरेगी गाज; 24 घंटे के लिए बंद हो सकती है आपकी ID
04-Jan-2020 10:34 AM
PATNA : बिहार में कई तरह के घोटालों के बारे में आपने सुना होगा. लेकिन जो ताजा मामला सामने आया है. उसने सबको हैरान कर दिया है. बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा का घोटाला हो रहा है. यह आरोप नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा खुलासा है और इस बात का खुलासा खुद समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने अपने विभाग को लेकर किया है.
आधा-आधा अंडा दिया जाता है
पटना में सक्षम के सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे मंत्री रामसेवक सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधा ही अंडा मिलता है. मेनू से नाश्ता भी गायब रहता है. पोषाहार के नाम पर मेनू से नाश्ता गायब है और कागजों पर दूध बच्चों को दिया जाता है. दरअसल बैठक में शामिल सीडीपीओ से मंत्री ने पूछा कि अंडा मिलता है. सभी ने कहा कि एक-एक अंडा दिया जाता है. इसपर मंत्री ने कहा कि हम तो अपने औचक निरीक्षण में यही जान पाये कि एक ही अंडे के दो टुकड़े करके दो बच्चों को दिये जाते हैं. मंत्री ने खुद कहा कि वह राज्य में 20 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में गए. जहां उन्होंने देखा कि कहीं नाश्ता मेनू में नहीं दिखा.
CDPO ऑफिस में कम, फील्ड में ज्यादा रहें - मंत्री
मीटिंग के दौरान मंत्री ने कहा कि सभी सीडीपीओ को कहा कि ऑफिस में कम, फील्ड में अधिक समय दें. इससे पता चलेगा कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों का महीनों दिन तक ताला भी नहीं खुलता है. मंत्री ने कहा कि बच्चों का पोषाहार आवंटन बंद नहीं हो, इसलिए सभी के पास तीन माह अधिक का आवंटन पहले ही दिया जा चूका है. जहां आवंटन आने में देरी होगी, वहां के अधिकारियों का वेतन भी बंद होगा. पिछले महीने 268 पर कार्रवाई इस मामले में हो चुकी है.
निरीक्षण से पहले अधिकारी सेटिंग करते हैं
समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने कहा कि औरंगाबाद में जब वह निरीक्षण करने गए तो वहां अधिकारियों की सेटिंग दिखी. मंत्री ने कहा कि वह औरंगाबाद में 5 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करना चाहते थे. लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने पहले उन्हें दो केंद्रों पर ले गये, जहां बच्चे भी पूरे थे और सब कुछ व्यवस्थित भी था. मंत्री ने कहा कि जब वह तीसरे केंद्र पर जाने को बोले, तो वहां भी अधिकारियों ने पहले से सेटिंग कर रखी थी. इन तीनों केंद्रों पर 30 से अधिक बच्चे थे और सभी ड्रेस में थे. लेकिन सच्चाई तब मालूम पड़ी जब मंत्री जी खुद चौथे केंद्र में पहुंच गए. जहां उन्होंने देखा कि न तो बच्चे पूरे हैं और ना ही बोर्ड है. यहां तक कि 10-12 बच्चों में कुछ बच्चे दूसरे स्कूल के थे.
जनवरी अंत तक सीडीपीओ दें लिखित ब्यौरा
सीडीपीओ के साथ बैठक में मंत्री रामसेवक सिंह ने सभी सीडीपीओ से आंगनबाड़ी भवन में पानी और शौचालय की व्यवस्था का लिखित ब्यौरा जनवरी महीने के अंत तक मंगा है. मंत्री ने कहा कि उपयोगिता प्रमाणपत्र डीएम के माध्यम से मुख्यालय को इस महीने के अंत तक भेजे. विक्रम, पटना सदर तीन और चार, खुशररूपुर, नौबतपुर, फुलवारी की सीडीपीओ ने अपनी-अपनी मजबूरी बनाते हुए बहाना बनाया. जिससे मंत्री संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने कहा कि काम कीजिए, गरीबों की हाय मत लीजिए.