Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
19-Jun-2020 03:03 PM
PATNA: बिहार में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है. जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह पश्चिम चंपारण के नौतन के रहने वाले थे. सांस लेने में परेशानी होने के बाद 17 जून को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद आज उनकी मौत हो गई.
गुरुवार को 5 लोगों की हुई थी मौत
गुरुवार को 5 कोरोना मरीज की मौत हुई थी. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है. कोरोना संक्रमित दो मरीजों ने इलाज के दौरान एनएमसीएच अस्पताल में दम तोड़ दिया था.
बिहार में अब तक 45 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 45 लोगों की मौत हो चुकी है. बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, सारण और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा,, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.
कोरोना के मिले 138 नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को पहला अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 138 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 7178 हो गया है.