BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
16-May-2023 09:16 AM
By First Bihar
PATNA: सेना में नौकरी की इच्छा रखने वाले नौजवानों के लिए बड़ी खबर है. भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया बिहार में फिर से शुरू कर दी है. प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. जानकारी मिली है कि 16 जून से होने वाली आठ जिलों की अग्निवीरों की भर्ती के लिए मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में तैयारी शुरू कर दी गयी है.
वही इस बहाली को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ऑफिसर, रेलवे के पदाधिकारी और रेल पुलिस, नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ 17 मई को बैठक की जनि है. बैठक में शामिल होने की वजह से वरीय उप समाहर्ता प्रभारी के कार्यालय से SSP, नगर आयुक्त, जिला प्रशासन सामान्य शाखा के वरीय पदाधिकारी, सिविल सर्जन, SDO पूर्वी, नगर DSP, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी समेत कई विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा जा चूका है.
बता दें चक्कर मैदान में 16 से 28 जून तक बिहार के आठ जिलों के कैंडिडेट के लिए भर्ती होनी है जिसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर शामिल है. अब इसी की तैयारी के लिए सेना के अधिकारी, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के साथ बैठक की जायेगी.
इस बैठक में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती, मेडिकल कवर, फायर फाइटिंग, पीए सिस्टम विथ प्रोजेक्टर, ऑफिस फर्नीचर, पानी की सुविधा, सफाई की सुविधा, वाटर ड्रेनेज, संचार के लिए लैंडलाइन की सुविधा, जनसंपर्क और मीडिया कवरेज, गेस्ट रूम, ट्रांसपोर्ट की सुविधा, लाइटिंग और जनरेटर की सुविधा, हैलोजन, ट्यूब लाइट, CFL, LED बल्ब, मेगा लाइट, जेनरेटर, वाटरप्रूफ पंडाल मार्शल एरिया, बैचिंग एरिया, रन वेटिंग एरिया, फायरिंग रेंज, ऑफिस रिक्रूटिंग एक्टिविटी, डाटा ऑपरेटर, रनिंग ट्रैक बनाने के लिए JCB के अलावा चक्कर मैदान के पश्चिमी और दक्षिणी साइड में पुलिस जवान की तैनाती, प्रभात तारा स्कूल, सर्किट हाउस, इसीएचएस हॉस्पिटल, चक्कर मैदान के पूर्वी भाग से लेकर इमलीचट्टी बस स्टैंड तक पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की तैनाती को लेकर चर्चा की होगी.