BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
11-Jun-2020 05:40 PM
PATNA : बिहार में इस बार मॉनसून की एंट्री समय पर होने जा रही है, इस बात के पूरे आसार हैं कि अभी से अगले 100 घंटे यानि 15 जून तक बिहार में मॉनसून की एंट्री हो जाए।
केरल में मॉनसून की एंट्री के बाद ये पूर्वोतर भारत तक पहुंच चुका है। अब बिहार से भी मॉनसून ज्यादा दूर नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो 13 से 20 जून के बीच बिहार में मॉनसून कभी भी दस्तक दे सकता है। हालांकि कि मौसम विभाग के अनुमान से अगले 100 घंटे यानि लगभग चार दिनों में मॉनसून अपने समय पर बिहार पहुंच सकता है। बिहार में 15 जून तक मॉनसून की एंट्री लगभग तय रहती है। हालांकि पिछले कुछ सालों से मॉनसून ने बिहार पहुंचने में देर लगायी है।
मौसम विभाग के मुताबिक ओड़िसा में कम दवाब का केंद्र बन चुका है, जिसकी वजह से पूरे बिहार में पुरवैया हवा बहने लगी है। पुरवैया हवा अपने साथ बंगाल की खाड़ी की नमी बिहार में लेकर पहुंच रही है। इसकी वजह से आंधी-पानी का पूर्वानुमान जारी किया गया है, इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी बिहार पर पड़ने की आशंका है।
इस बार बिहार में अच्छी बारिश की उम्मीद जतायी जा रही है। मौसम विभाग ने पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस साल जून से सितंबर तक बिहार में मानसून के दौरान 88 सेमी बारिश होने की उम्मीद जताई है जो सामान्य से अधिक होगी। पिछले कुछ सालों की बात करें तो 2019 को छोड़कर बिहार में सामान्य से कम बारिश हो रही है।