ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

कल से सड़कों पर बेरोकटोक चल सकेंगे लोग, सार्वजनिक वाहनों में 50 फीसदी यात्रियों को सफर की अनुमति

कल से सड़कों पर बेरोकटोक चल सकेंगे लोग, सार्वजनिक वाहनों में 50 फीसदी यात्रियों को सफर की अनुमति

08-Jun-2021 01:09 PM

PATNA: बिहार में Lockdown अब खत्म हो गया है। इस दौरान नाइट कर्फ्यू लागू रहेगी। हालांकि सरकार ने अब छूट का दायरा भी बढ़ा दिया है। लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में आई कमी के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। बिहार में अब यातायात को भी छूट मिली है। सार्वजनिक वाहनों में 50 फीसदी यात्रियों को ही सफर की अनुमति दी गयी है।  


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने बताया कि फिलहाल शिक्षण का काम ऑनलाइन मोड में होगा। शिक्षण और धार्मिक संस्थानों के खोले जाने पर अभी रोक लागू रहेगी। लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी जरूर आई है लेकिन अभी भी हालात ऐसे नहीं है कि सभी पाबंदियों को खोल दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस दौरान यातायात में छुट दी गयी है। अब सार्वजनिक वाहनों में 50 फीसदी यात्रियों को ही सफर करने की इजाजत दी गयी है। 


शादी विवाद, दाह-संस्कार में बंदिशे पहले की तरह लागू रहेगी। इसमें कोई छूट नहीं दी गयी है। नाइट कर्फ्यू को भी जारी रखा जाएगा। सभी जिलों के डीएम को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सब्जियों की मंडी को एक जगह पर नहीं लगायी जाए। 9 जुन से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को हटाया गया है और इस दौरान नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

 

सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की क्षमता 50 प्रतिशत की गयी है। सार्वजनिक और निजी वाहनों में मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा इसका पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है। सारे धर्मस्थल बंद रहेंगे। कोरोना अभी भी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। इस बात का ख्याल रखना जरूरी है। कोरोना संक्रमण ना फैले इसका भी ध्यान रखना जरुरी है।