बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
18-Dec-2021 07:12 AM
PATNA : बिहार में ठंड बढ़ने लगी है. हर दिन तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. वहीँ बिहार में शनिवार से पछुआ की गति में तेजी आने के संकेत हैं. अनुमान है कि यह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.
वहीं कई ऐसे जिले भी जहां न्यूनतम तापमान10 डिग्री से भी नीचे है. बता दें बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य का मौसम शुष्क दिखा. जहां न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और अधिकतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. बता दें राज्य में पछुआ हवा में वृद्धि होने के कारण तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है.
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तापमान में तीन घंटे के दौरान पांच से सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. सुबह में ठंड रही लेकिन दोपहर में धूप निकलने के बाद वातावरण सामान्य हो गया। मौसम विज्ञानियों का कहना कि धीरे-धीरे वातावरण में धुंध बढ़ रही है. माह के अंत तक कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.