ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बिहार में आज से संशोधित लॉकडाउन, जानिए क्या बदल गया है..

बिहार में आज से संशोधित लॉकडाउन, जानिए क्या बदल गया है..

01-Aug-2020 07:10 AM

PATNA : बिहार में आज से संशोधित लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है। राज्य सरकार ने 1 से 16 अगस्त तक बिहार में लॉकडाउन बढ़ाया है लेकिन इसमें पिछले लॉकडाउन से कुछ अलग बदलाव भी किए गए हैं। पटना में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सभी दुकान मार्केट कंपलेक्स और प्रतिष्ठान खुलेंगे। दूध दवा किराना की दुकान सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खोलने को मंजूरी दी गई है जबकि फल सब्जी मीट सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और शाम 3 बजे से 7 बजे तक खुलेंगे।


इसके अलावे पहले की तरह मॉल और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। 50 फ़ीसदी कर्मियों के साथ निजी संस्थान या कार्यालय चल पाएंगे। स्कूल कॉलेज पार्क कोचिंग संस्थान पहले की तरह बंद रहेंगे। किसी भी तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन पर रोक रहेगी। राज्य में बसों का परिचालन पहले की तरह बंद रहेगा। टैक्सी ऑटो सरकारी और निजी कार्यालय के लिए वाहन चलेंगे। अस्पताल डिस्पेंसरी दवा की दुकान क्लिनिक नर्सिंग होम के वाहनों और एंबुलेंस सेवा का परिचालन निर्बाध रूप से जारी रहेगा। 




राजधानी पटना में आज से मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स, हरी निवास कॉम्प्लेक्स, चांदनी मार्केट, हथुआ मार्केट, राजधानी मार्केट, खेतान मार्केट समेत अन्य मार्केट की दुकानें खुलेंगी। हालांकि पटना जिले में 103 कंटेनमेंट जोन अभी भी बरकरार है जहां सभी तरह की दुकानें और गतिविधियां बंद रहेंगी।