ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट

7 IPS अधिकारियों का तबादला, लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने के लिए सरकार ने किया फेरबदल

19-Jan-2021 02:19 PM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से निकल कर आ रही है. राज्य के साथ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. संजय कुमार सिंह को पटना मद्य निषेध का एसपी बनाया गया है. जबकि राकेश कुमार सिन्हा को स्पेशल ब्रांच का एसपी नियुक्त किया गया है. पंकज कुमार को आर्थिक अपराध इकाई में एसपी के पद पर तैनात किया गया है.

बीएमपी 15 के समादेष्टा पद पर बगहा में तैनात संजय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक मध्य निषेध पटना के पद पर तैनात किया गया है. 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सिन्हा को अब पुलिस अधीक्षक के स्पेशल ब्रांच के पद पर तैनात किया गया है. जबकि मुजफ्फरपुर क्षेत्रीय पुलिस महा निरीक्षक कार्यालय में तैनात पंकज कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई के पद पर तैनात किया गया है.

पुलिस महानिरीक्षक रेल पटना एमआर नायक को पुलिस महानिरीक्षक बीएमपी, पटना के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक यातायात पटना का अतिरिक्त प्रभार मिला है. अवकाश पर रही पुलिस महानिरीक्षक केएस अनुपम को पुलिस महानिरीक्षक आधुनिकीकरण पटना भेजा गया है. अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी को संयुक्त सचिव राज्य एवं भूमि सुधार विभाग में तैनात किया गया है.