हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Jun-2021 09:41 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. प्रशानिक महकमे में तबादले का दौर जारी है. नीतीश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है. सरकार ने कई जिलों के परिवहन पदाधिकारी का ट्रांसफर किया है. सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की पूरी लिस्ट दी हुई है.
बिहार सरकार की ओर से जारी तबादले की अधिसूचना के मुताबिक परिवहन विभाग में कुल 6 अफसरों का तबादला किया गया है. सरकार ने 6 जिलों में नए परिवहन पदाधिकारी को तैनात किया है. इनके अलावा 6 जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी का एडिशनल चार्ज अन्य अधिकारियों को सौंपा गया है. विकास कुमार को गया का डीटीओ बनाया गया है. जबकि जनार्दन कुमार को गया जिले से छपरा भेजा गया है.
रविंद्र नाथ गुप्ता को किशनगंज से तबादला करते हुए सीतामढ़ी का डीटीओ बनाया गया है. साथ ही इन्हें शिवहर के जिला परिवहन पदाधिकारी का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है. रोहतास के डीटीओ जियाउल्लाह का तबादला लखीसराय कर दिया गया है. इन्हें मुंगेर जिले के डीटीओ का भी एडिशनल चार्ज दिया गया है.
इनके अलावा मुंगेर के डीटीओ रामशंकर का तबादला करते हुए इन्हें पूर्णिया भेज दिया गया है. साथ ही इन्हें किशनगंज के डीटीओ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. शेखपुरा के डीटीओ शशि शेखरम का तबादला सहरसा कर दिया गया है.
मधुबनी के डीटीओ सुशील कुमार को सुपौल के डीटीओ का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है. औरंगाबाद के डीटीओ अनिल कुमार सिन्हा को रोहतास जिले के डीटीओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है. नालंदा के डीटीओ मनोज कुमार शेखपुरा के जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे.
यहां देखिये तबादले की पूरी लिस्ट -

