मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
02-Aug-2020 06:31 PM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे के अंदर 10 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 322 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना टेस्ट की रफ्तार भी बढ़ी है। एक दिन के अंदर कोरोना टेस्ट का आंकड़ा 35 हजार के ऊपर चला गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 35619 सैंपल की जांच की गई है।
हालांकि 24 घंटे के अंदर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या पहले से कम हुई है जिसके कारण रिकवरी रेशियो भी नीचे आया है। बिहार में रिकवरी रेशियो घटकर 63.97% हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1164 है जबकि राज्य में अभी भी 20310 एक्टिव केस मौजूद हैं।
राज्य में अब तक 36633 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1823 थी और कुल 28624 कोरोना टेस्ट किए गए थे लेकिन अब इसमें तकरीबन 7000 का इजाफा हुआ है। हालांकि यह टेस्ट आरटी पीसीआर है या एंटीजन टेस्ट इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। विपक्ष लगातार यह सवाल उठा रहा है कि राज्य में आरटी पीसीआर टेस्ट बढ़ाया जाए।