हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
04-Nov-2019 06:43 PM
PATNA: पटना समेत बिहार में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब बिहार में 15 साल से पुरानी सरकारी गाड़ियों के चलाने पर रोक लग गई है.
मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि सरकारियों गाड़ियों पर रोक लगाया जा रहा है. चाहे वह निगम की ही गाड़ी क्यों न हो. पूरे राज्य में मंगलवार से यह लागू हो जाएगा. 15 साल से पुराने व्यावसायिक वाहनों पर पटना में प्रतिबंध रहेगा. 15 साल से पुरानी निजी गाड़ियों को फिर से जांच प्रदूषण जांच कराना होगा.
कल से बिहार भर में सघन प्रदूषण जांच शुरू होगा. सभी निर्माण के लिए कवर करना जरूरी होगा. अभी प्राइवेट और सरकारी निर्माण को ढकना जरूरी है. बाहर सामग्री ढोये जा रहे वाहनों को भी ढकना जरूरी है. नगर निगम के कचरे को बिना ढके परिचालन प्रतिबंध लगा दिया गया है. मुख्य सचिव ने साफ कर दिया है कि किसान गांवों में किसी भी कीमत पर पुआल नहीं जला सकते हैं. इसकी इजाजत किसी को नहीं मिलेगी.
जांच के बाद मिलेगी प्राइवेट वाहनों को अनुमति
मुख्य सचिव ने कहा कि वैसे निजी वाहन जो 15 साल पुराने है उनका प्रदूषण जांच होगा. जांच के बाद उसको चलाने की अनुमति दी जाएगी. सरकार प्रदूषण जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगी. मुख्य सचिव ने कहा कि जेनरेटर सेट पर प्रतिबंध लगेगा. सिर्फ साउंडलेस जेनरेटर की चलाने की अनुमति दी जाएगी. केरोसिन तेल पर ऑटो चलाने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर कल से जांच शुरू कर दी जाएगी. मिलावट कर चलाने वाले पर कार्रवाई होगी. इसे ऑटों की प्रदूषण जांच होगी. जांच के बाद चलाने की अनुमति दी जाएगी.