बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
24-Jul-2024 08:51 PM
By First Bihar
NAWADA: बिहार के नवादा जिले में अडाणी ग्रुप का नया प्लांट शुरू होने जा रहा है। इस प्लांट के शुरू होने से करीब एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा वही 5 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिल सकेगा। इसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल है।
नवादा के औद्योगिक क्षेत्र वारसलीगंज में अम्बुजा सीमेंट का प्लांट का शिलान्यास 29 जुलाई को होगा। जिसका शिलान्यास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्लांट की अनुमानित लागत 1400 करोड़ रुपये है। नवादा में इस प्लांट के लगने से बिहार में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
बता दें कि नवादा के वारसिलीगंज में बंद पड़े चीनी मिल की 72 एकड़ जमीन बियाडा ने अडाणी ग्रुप को सीमेंट प्लांट लगाने के लिए उपलब्ध करायी है। सीमेंट प्लांट के निर्माण से करीब एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा जबकि 5 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेगा। चीनी मिल तक जाने वाली मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
अब 29 जुलाई को अडाणी ग्रुप के इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपने हाथों अडाणी ग्रुप के सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे। जिसकी तैयारी युद्धस्तर पर जारी है। इस फैक्ट्री के खुलने से यहां के लोग काफी खुश हैं। लोगों में एक उम्मीद की किरण जगी है। सीमेंट फैक्ट्री में उन्हें काम करने का मौका मिल सकेगा। सभी की नजर इसी बात पर टिकी हुई है।