ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Bihar Teacher News : बिहार के 1.14 लाख नियोजित शिक्षक आज बन जाएंगे...

Bihar Teacher News : बिहार के 1.14 लाख नियोजित शिक्षक आज बन जाएंगे विशिष्ट शिक्षक, CM नीतीश कुमार बांटेंगे नियुक्ति पत्र

20-Nov-2024 07:38 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के 1.14 लाख नियोजित शिक्षक बुधवार (20 नवंबर) को विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे। इनलोगों को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे।  इसके लिए पटना के अधिवेशन भवन में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां 200 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। इसके अलावा  राज्य के 30 जिलों में जिला और प्रखंड स्तर पर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। 


जानकारी के मुताबिक, नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार गया, भोजपुर और कैमूर में विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली और मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य का चुनाव शुरू हो चुका है।  ऐसे में इन जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू है।  इसलिए इन सात जिलों में शिक्षकों को बाद में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। 


वहीं, नियुक्ति पत्र केवल उन्हीं शिक्षकों को वितरित किया जाएगा जो सक्षमता परीक्षा में पास हो गए हैं और इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। सूबे के अंदर  48,000 ऐसे नियोजित शिक्षक जो सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद काउंसलिंग में असफल हो गए हैं उन्हें इसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। 


इधर, जिला स्तर पर शेष 30 जिला मुख्यालयों पर जिला पदाधिकारियों द्वारा कम से कम 200-200 नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रमंडलीय मुख्यालय वाले जिलों में डीएम प्रमंडलीय आयुक्त को भी नियुक्ति पत्र समारोह में आमंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा सभी शिक्षकों को ब्लॉक मुख्यालयों पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जिला और ब्लॉक स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह राज्य स्तरीय समारोह के बाद शुरू किए जाएंगे, ताकि वे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हो सकें।