हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-May-2020 06:08 PM
PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं यानि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आने में अभी 4-5 दिन का समय लगेगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB ने इसकी जानकारी दे दी है कि आज परीक्षा का रिजल्ट निकलने नहीं जा रहा है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि पोस्ट इवैल्यूएशन प्रक्रिया का थोड़ा काम लंबित है. इसलिए रिजल्ट आने में अभी कुछ और वक्त लगेगा. 10वीं परीक्षा का रिजल्ट अगले 4-5 दिनों में कभी भी आ सकता है.
दरअसल पहले से ये उम्मीद लगायी जा रही थी कि बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित किया जा सकता है. अंदाजा ये लगाया जा रहा था कि शाम के 6 बजे रिजल्ट घोषित किया जायेगा. लेकिन शाम 6 बजने से पहले ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बता दिया है कि आज रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है. मैट्रिक रिजल्ट के लिए बेताब छात्र-छात्राओं को 4-5 दिन और इंतजार करना होगा.
कोरोना के खतरे के कारण रिजल्ट में हुई देरी
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट काफी पहले ही आ गये होते लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूरे शेड्यूल को बिगाड़ दिया. मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों को जांचने में डेढ़ से दो महीने की देर हुई. पिछले साल बिहार बोर्ड ने फरवरी में मैट्रिक परीक्षा ली थी और मार्च के आखिर में रिजल्ट घोषित कर दिया गया था. हालांकि कोरोना और लॉकडाउन के कारण कॉपियों को जांचने में देरी होने के बावजूद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देश के दूसरे राज्यों से आगे है. अगर 4-5 दिनों में रिजल्ट घोषित होता है तो भी बिहार देश में सबसे पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित करने वाले राज्यों में शामिल हो जायेगा.