ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार : मंत्री नारायण साह के बेटे पर FIR दर्ज, बेतिया में मारपीट...

बिहार : मंत्री नारायण साह के बेटे पर FIR दर्ज, बेतिया में मारपीट और फायरिंग का मामला

24-Jan-2022 10:29 AM

BETTIAH : बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री और भाजपा विधायक नारायण प्रसाद के बेटे पर गुंडई, बच्चों से मारपीट और पिस्तौल लहराकर  फायरिंग के मामले में मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है. मारपीट करने और हथियार लहराने के मामले में मंत्री पुत्र सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. 


घायल युवक की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज हुआ है. महिला ने बताया था कि मंत्री जी के बेटे बबलू साह ने उनके बेटे को पीटा है. पुलिस ने मंत्री पुत्र की स्कोर्पियो गाड़ी को भी जब्त किया है. साथ ही एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है.


बता दें कि रविवार को बेतिया में हरदिया गांव के पास मंत्री के बेटे ने फायरिंग की थी. बताया जाता है कि पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद का घर वही हैं. उन्हीं के बगीचे में कुछ बच्चे खेल रहे थे. जानकारी अनुसार मंत्री जी के बेटे एवं कर्मी बच्चों को खेलने से मना करने गए थे. लेकिन विवाद ऐसा बढ़ा की गुस्से में आकर मंत्री जी के पुत्र ने बन्दूक निकाली और फायरिंग कर दी. 


फायरिंग में कई लोग जख्मी हो गये. मामला बढ़ते देख वहां पुलिस पहुंची. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और एक राइफल जब्त किया. जिसे ग्रामीणों ने छीन लिया था. बताया जा रहा है कि दोनों हथियार मंत्री जी के बेटे बबलू साह के ही थे.



बाद में मंत्री जी अपने बेटे के बचाव में सामने आये थे. मंत्री जी ने वीडियो के जरिये इस सारे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद के मुताबिक उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंग कब्जा करना चाहते थे. स्थानीय लोग हमेशा कुछ न कुछ तरीके से जमीन कब्जाने की फिराक में रहते थे. गांव के कुछ लड़के जब उनके बगीचे में क्रिकेट खेल रहे थे तो उन्हें मना करने पर लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी.