शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
13-Nov-2023 09:47 AM
By First Bihar
BUXAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मंदिर में दीप जलाने को लेकर गोलीबारी हुई है। जिसमें एक युवक बुरी तरह से जख्मी गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर के धनसोइ थाना क्षेत्र में दिवाली के दिन गांव के काली मंदिर में दीए जलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ लिया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि, धनसोइ निवासी श्रीकांत सिंह मंदिर में दीप जलाने के लिए गए थे, जंहा पहले से मौजूद कुछ लोगों से दीप जलाने के दौरान नोक-झोंक हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई ओर एक पक्ष के लोगो ने श्रीकांत सिंह पर गोली चला दी। घटना के दौरान कंधे में गोली लगने जख्मी श्रीकांत गिरकर छटपटाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंचे घरवाले उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी चिकित्सा जारी है। इस घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी के साथ तनाव का माहौल है।
उधर, गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची धनसोइ पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी है। घटना की पुष्टि करते पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि दो पक्षो के बीच विवाद में गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। कुछ लोग मारपीट में घायल हैं। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। दीपावली की शाम हुई घटना के बाद पूरे गांव में तनाव बना हुआ है।