हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
25-Nov-2019 05:09 PM
PATNA: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा राज्य के नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के चार वर्षों से लंबित सेवा शर्त नियमावली के निर्धारण मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी सातवां वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में वेतनमान लागू करने सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार से विधानमंडल के समक्ष गर्दनीबाग धरना स्थल शांतिपूर्ण तीन दिवसीय धरना दिया जायेगा. यह धरना कार्यक्रम तीनों दिन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा.
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि धरना कार्यक्रम में 26 नवंबर को पूर्णिया, कोशी, तिरहुत प्रमंडलों के शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष सहित प्रखंड से प्रमंडल स्तर के सभी संघीय पदाधिकारी भाग लेंगे. 27 नवंबर को मुंगेर, दरभंगा और भागलपुर प्रमंडल तथा 28 नवंबर को पटना, मगध, सारण प्रमंडलों के शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष सहित प्रखंड से प्रमंडल स्तर के सभी संघीय पदाधिकारी भाग लेंगे. साथ ही तीनों दिन राज्य संघ के सभी पदाधिकारी धरनास्थल पर उपस्थित रहेंगे.
उन्होंने बताया कि संघ द्वारा लगातार लिखित तथा जिला और प्रमंडल स्तर पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रमों द्वारा लंबित मांगों के संबंध में सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाता रहा है. लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री की घोषणा और सरकार के आदेश के बावजूद भी सातवां वेतनमान की अनुशंसा के अनुरुप वेतनमान तथा सेवाशर्त नियमावली लागू करने में विभाग विफल रहा है. इससे शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों में व्यापक आक्रोश है.