ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार विधान परिषद में सुविधा केंद्र की शुरुआत, सभापति अवधेश नारायण सिंह ने...

बिहार विधान परिषद में सुविधा केंद्र की शुरुआत, सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किया उद्घाटन

20-Jul-2021 01:31 PM

PATNA : बिहार विधानमंडल में 26 जुलाई से मानसून सत्र की शुरुआत होने वाली है. सत्र शुरू होने से पहले आज विधान परिषद में सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने फीता काटकर इस नए सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया है. मौके पर कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा, प्रेमचंद्र मिश्रा समेत कई अन्य एमएलसी भी मौजूद रहे. 


उद्घाटन के बाद सभापति ने बताया कि सत्र शुरू होने से पहले विधान परिषद के सदस्यों के लिए सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है ताकि सेशन के समय उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने बताया कि कई दिनों से सदस्यों ने इस केंद्र की मांग रखी थी. क्वेश्चन ऑवर या आम दिनों में उन्हें इस केंद्र के नहीं होने की वजह से परेशानी हो रही थी जिसे अब दूर कर दिया गया है. 



सभापति ने बताया कि इस सुविधा केंद्र पर स्कैनिंग, टाइपिंग और फोटो कॉपी जैसी सभी जरूरी सुविधाएं हैं. उन्होंने बताया कि अभी शुरूआती समय में यहां 3 डेस्क की व्यवस्था की गई है लेकिन सत्र शुरू होने के बाद या आने वाले समय में यहां डेस्क की संख्या बढ़ा दी जाएगी.