ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार : लड़की देखने जा रहे थे बाप- बेटा, सड़क हादसे में हुई मौत

25-Feb-2023 10:56 AM

By First Bihar

BUXER : बिहार में तेज रफ़्तार के कारण होने वाली मौत का आकड़ा काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन किसी न किसी जिलें से सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं गई हो। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर लगातार सतर्कता अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद इसमें अधिक कमी नहीं देखने को मिल रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के बक्सर से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। यह दोनों पिता - पुत्र बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकरी के अनुसार, बिहार के बक्सर में बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। इस सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक को मामूली चोट आई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। स्थानीय लोगों ने तीनों को चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां दो लोगों की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि, कैमूर जिले के बघनी गांव रहने वाले उदय नारायण 40 वर्ष, बबन पाल 60 वर्ष और बबन पाल के पुत्र हरिनारायण पाल उर्फ बुच्चा 24 वर्ष बाइक पर सवार होकर बक्सर जा रहे थे। जहां बबन पाल के दूसरे पुत्र के लिए लड़की देखनी थी। लेकिन लड़की के घर पहुंचने से पहले ही सभी लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। 


इधर, बताया जा रहा है कि, बुच्चा सड़क पर गिरकर तड़प रहा था। तभी सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हरिनारायण पाल उर्फ बुच्चा पाल की मौत हो गई, घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहैल बन गया है। वहीं देर रात बबन पाल की भी मौत हो गई। उन्हें परिजन वाराणसी लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी सांसे रूक गईं. घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहैल बन गया है। मृतक बुच्चा पाल की शादी भी इसी वर्ष मई माह में होनी थी।