ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / बिहार को स्पेशल स्टेटस देने पर फिर आमने-सामने हुए बीजेपी-जदयू के मंत्री

बिहार को स्पेशल स्टेटस देने पर फिर आमने-सामने हुए बीजेपी-जदयू के मंत्री

14-Dec-2021 01:11 PM

PATNA : नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार को फिसड्डी राज्य बताना और उसके बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के मामले पर आज भाजपा और जदयू के नेता आमने सामने आ गये. भाजपा के सहयोग कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री जिवेश मिश्रा ने नीति आयोग की रिपोर्ट और विशेष राज्य दर्जा पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बिहार विकास कर रहा है. विशेष राज्य का दर्जा मिले ना मिले इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. 


उन्होंने कहा कि नीति आयोग का जो पैमाना है उस पैमाना को देखते हुए हमें और विकास करने की जरूरत है और हम आने वाले दिनों में और विकास करेंगे. उनसे जब पूछा गया कि नीति आयोग की रिपोर्ट को लगातार सवालों के घेरे में डाला जा रहा है तो उन्होंने कहा कि सबकुछ का अलग-अलग टाइम आना है और विशेष राज्य के दर्जे का भी भारत सरकार के द्वारा एक पैमाना है. 


उन्होंने स्पष्ट कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट है कि हमें और विकास करने की जरूरत है. और हम उस पैमाने पर खड़ा होंगे. जीवेश मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि विशेष राज्य का दर्जा मिले ना मिले इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.


क्या कहा जेडीयू नेता ने

ऊर्जा मंत्री और जेडीयू नेता विजेंद्र यादव ने नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर कहा कि राज्य को अगर समृद्ध बनाना है तो विशेष राज्य का दर्जा सबसे जरूरी है. उन्होंने फिर कहा कि नीति आयोग को ऐसी रिपोर्ट नहीं बनानी चाहिए. हम पिछड़े हैं इस बात को नीति आयोग ने जब स्वीकार कर लिया है तो फिर हमारी तुलना विकसित  राज्यों से क्यों की जा रही है. मैंने कहा कि हमने नीति आयोग की बैठक में भी इस बात को उठाया था. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि आज की जरूरत है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले उन्होंने कहा कि हमने चिट्ठी में सभी बातों का जिक्र कर दिया है.


बता दें कि इससे पहले बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने विशेष राज्य के दर्जा की मांग को गलत करार दिया था. रेणु देवी ने सवाल किया था कि जब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बिहार सरकार को विशेष राज्‍य के दर्जे से ज्यादा मदद दे रही है तो फिर इस मांग का क्‍या औचित्‍य है?


वहीं सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विशेष दर्जा मिलना बहुत जरूरी है. उन्होंने रेणु देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई इसके खिलाफ बोलता तो हो सकता है कि उसे समझ नहीं होगी. बात ही नहीं समझा होगा. नहीं जानता होगा न. हमारे यहां किसी को कोई बात की जानकारी नहीं है तो ये सब बात नहीं बोलनी चाहिये. अगर कोई विशेष दर्जा की मांग कर रहा है तो क्या किसी के खिलाफ बोल रहा है. वह तो राज्य के हित में बोल रहा है.