ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

बिहार को नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा तो बोले लालू यादव ....नीतीश कुमार हर जगह फेल, BJP के आगे किया सरेंडर

25-Jul-2024 11:05 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर भी अपनी बातों को रखा। आरजेडी सुप्रीमों ने कहा कि देश का आम बजट बेहद निराशाजनक रहा और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं दिया गया। बस नीतीश कुमार को झुनझुना थमा दिया गया है। नीतीश कुमार हर जगह फेल हो गए और सरेंडर कर गए बीजेपी के पास। इससे अधिक इसमें कुछ कहने वाला नहीं है। 


इससे पहले बजट के दिन लालू यादव ने कविता भी लिखी थी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। लालू यादव की बजट पर लिखी कविता से बीजेपी और जेडीयू की मुश्किलें थोड़ी बढ़ी हुई भी नजर आई थी। लालू ने लिखा था कि एक घिसा-पिटा हट है-  ये बजट जुमलों की रट है ये बजटगरीब और किसान के सपने कर रहा बंजर है ये बजट आम आदमी के दिल पर खंजर है ये बजट। लालू प्रयाद यादव ने कविता के जरिए एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए आम बजट को जुमला कहा है। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान और गरीबों के लिए कुछ नहीं है। आम आदमी को भी इस बजट से निराशा हाथ लगी है। सरकार का यह बजट घिसा-पिटा है। 


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बजट में बिहार के लिए केवल झुनझुना है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार जनता को ठगने का काम करती है। बिहार में रोजगार नहीं मिल रहा है। खाद-बीज महंगा हो रहा है। किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बजट ने बिहार के लोगों को फिर निराश किया है। बिहार को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए एक रिवाइवल प्लान की ज़रूरत थी और जिसके लिए विशेष राज्य के दर्जे के साथ विशेष पैकेज की सख़्त जरूरत है। रूटीन आवंटन और पूर्व स्वीकृत, निर्धारित व आवंटित योजनाओं को नई सौग़ात बताने वाले बिहार का अपमान ना करें। पलायन रोकने, प्रदेश का पिछड़ापन हटाने तथा उद्योग धंधों के साथ साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हम विशेष राज्य के दर्जे की मांग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे।