ब्रेकिंग न्यूज़

Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण Aadhar Card Rules: कौन नहीं बनवा सकता आधार कार्ड? जानिए पात्रता, नियम और पूरी प्रक्रिया

बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा बिहार, सीएम नीतीश ने दिया सौगात

बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा बिहार, सीएम नीतीश ने दिया सौगात

27-Nov-2021 03:35 PM

DESK : आज मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने एनटीपीसी के बरौनी थर्मल पावर स्‍टेशन में स्‍टेज टू के पांच सौ मेगावाट क्षमता के यूनिट का लोकार्पण किया. इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह की अध्‍यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में बिजली विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहें. लोकार्पण के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में ऊर्जा के क्षेत्र में देश भर में काम करने के लिए पीएम व ऊर्जा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. सीएम ने कहा कि ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने काफी अच्छा काम किया है. कुल 110 मेगावाट की दो इकाई जो बंंद थी उसको शुरू कराने को काम किया.


आपको बता दें कि बाढ़ बिजलीघर की क्षमता 3300 मेगावाट है. यहां स्टेज-दो की दो यूनिटों से 1320 मेगावाट बिजली का उत्पादन मार्च से ही जारी है. स्टेज एक में 660 मेगावाट की तीन इकाई बननी है. इसकी पहली यूनिट का लोकार्पण आज हुआ है. बता दें कि इस बिजली घर की नींव केंद्रीय मंत्री के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से रखवाई थी. 


वहीं बरौनी बिजली घर को राज्य सरकार ने 15 दिसंबर 2018 को एनटीपीसी के हवाले कर दिया है. यहां पहले से 110 मेगावाट की दो यूनिट और 250 मेगावाट की एक यूनिट चालू है. लोकार्पित हुए यूनिट से 250 मेगावाट बिजली उत्पादित हो रही है. एनटीपीसी के अधिकारियों ने कहा कि बिजली घरों से सटे गांवों में विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं. साथ ही एम्स पटना में विशेष बर्न यूनिट बनाई जा रही है.