बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
26-Mar-2023 10:13 PM
By First Bihar
JAMUI: एक ओर सरकार बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा करती है लेकिन इन दावों की पोल खोलती एक तस्वीर इस वक्त जमुई से सामने आई है। जहां टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जाता है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि तस्वीरें बयां कर रही है। जमुई सदर अस्पताल की यह तस्वीर है जो सरकार के इन दावों की पोल खोल रही है।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मिशन 60 के बाद राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं। लगातार यह दावा किया जाता है कि कोरोना लहर के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में तेजी आई है। लेकिन जमुई जिले से सामने आई तस्वीरों ने सरकार के इन दावों की कलई खोल दी है. जमुई सदर अस्पताल में हालत यह हो गई है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में हो रहा है
कुछ ऐसा ही हाल रविवार को भी देखने को मिला, जब सदर अस्पताल में बिजली नहीं होने के कारण पूरा अस्पताल परिसर अंधेरे में समाया रहा. इतना ही नहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में होता रहा. गौरतलब है कि जमुई जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है. जिले के तमाम अस्पतालों से रेफर होकर मरीज गंभीर अवस्था में यही पहुंचते हैं. यहां ऑक्सीजन से लेकर अन्य कई तरह की सुविधाओं का दावा किया जाता है. लेकिन रविवार को जो तस्वीर सामने आई उसने उन सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है.
गौरतलब है कि बिहार में मिशन 60 के नाम पर सभी अस्पतालों को चकाचक करने का दावा किया जाता है, अस्पताल में लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए इसे लेकर अस्पतालों का रंग रोगन किया गया है. परंतु हकीकत यह है कि अस्पतालों के बाहर की हालत तो सुधार दी गई, लेकिन आंतरिक व्यवस्था में कोई सुधार होता दिख नहीं रहा है.
ऐसे में अब मरीजों के होने वाली परेशानियों के लिए कौन जिम्मेदार है, यह बड़ा प्रश्न है. यह भी बता दें कि सदर अस्पताल से लगातार लापरवाही की ऐसी खबरें आती रहती हैं. बीते हफ्ते ऑक्सीजन प्लांट के ठप हो जाने के कारण ऑक्सीजन के अभाव में एक मरीज की मौत होने की बात सामने आई थी और अब अंधेरे में मरीजों के इलाज होने की बात सामने आई है. इन सभी घटनाओं ने जमुई सदर अस्पताल की हकीकत की पोल खोल कर रख दी है.