ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी BIHAR JOB UPDATE: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 24 फरवरी को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब

बिहार की लड़की ने JNU में की आत्महत्या, हॉस्टल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर दी जान

बिहार की लड़की ने JNU में की आत्महत्या, हॉस्टल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर दी जान

27-Aug-2021 10:37 AM

PATNA : बिहार की रहने वाली एक युवती ने देश के प्रतिष्ठित जवाहलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में आत्महत्या कर ली है. जेएनयू के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर महिला ने जान दी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि रहस्यमयी परिस्थितियों में लड़की की मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.



मृतक लड़की बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली है और इसका नाम माधुरी कुमारी बताया जा रहा है. माधुरी अपने पति के साथ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के अंदर ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में कई दिनों से साथ रहती थी. इसका पति जेएनयू से पीएचडी कर रहा है. पुलिस ने बताया कि दोनों ने इसी साल जून महीने में शादी की थी. युवती की मौत की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आत्महत्या का शक है. महिला ने हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर अपनी जान दी है. कैंपस के सिक्योरिटी गार्ड ने माधुरी को घायल पड़ा देखकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. लेकिन यह माना जा रहा है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता पायेगा. एक सब डिविजनल मजिस्ट्रेट जांच शुरू की गई है.



दक्षिण पश्चिम दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी ने बताया कि जेएनयू के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में एक महिला ने आत्महत्या कर ली, जहां वह अपने पति के साथ रह रही थी. आज सुबह घटना के वक्त पति बाथरूम में था. वह मिर्गी की मरीज थी, उसे कल रात दौरे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और छुट्टी दे दी गई थी. हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है. घटनाओं के क्रम को निर्धारित करने के लिए जांच प्रक्रिया चल रही है.



डीसीपी ने बताया कि वसंत कुंज थाने में मामले को दर्ज करके पुलिस आगे जांच कर रही है. मृतक महिला की उम्र 26 साल है. महिला के पति का नाम संतोष है, वह जेएनयू से पीएचडी कर रहा है. पुलिस के मुताबिक माधुरी बीमार चल रही थी, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि "उसके पति की तबीयत ठीक नहीं थी और इसलिए उसने अपनी पत्नी को फोन किया. लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि बाद में दंपति के बीच क्या हुआ. मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है लेकिन हमें संदेह है.