ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / बिहार की राजनीति में काफी अहम होगा अगला 48 घंटा, जानें किस पार्टी...

बिहार की राजनीति में काफी अहम होगा अगला 48 घंटा, जानें किस पार्टी ने कब बुलाई विधानमंडल दल की बैठक

27-Jan-2024 07:16 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में जोड़-घटाव-गुणा-भाग की राजनीति चल रही है। देश की नजर इसपर टिकी है कि आगे क्या होने वाला है पर एक बात तो स्पष्ट है कि अगले 48 घंटे में सबकुछ क्लियर होने वाला है। इसकी वजह है कि बयानबाजी के बाद अब सियासतदानों की बैठक का दौर भी शुरू होने वाला है। अगले 48 घंटे के अंदर सूबे के तमाम राजनीतिक दलों में विधानमंडल दल की बैठक होने जा रही है। मतलब वह बैठक, जिसमें फाइनल स्क्रिप्ट पर मुहर लगेगी। 


मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव, बीजेपी से लेकर कांग्रेस ने इसके लिए खाका तैयार कर लिया है। 27 से 28 जनवरी तक पूरे देश के मीडिया का कैमरा बिहार में ही धूमने वाला है।  यहीं से वो तस्वीर निकलेगी जो बिहार ही नहीं, देश की राजनीति को भी आइना दिखाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से पाला बदलेंगे यह लगभग तय हो गया है। अंदरखाने की बात है कि नीतीश कुमार की बीजेपी से डील भी हो गई है। 


वहीं, आरजेडी खेमे में बेचैनी साफ दिख रही है। ऐसे में सबकी नजर लालू प्रसाद यादव पर है कि वह इस बार आसानी से नीतीश कुमार को सरकार बनाने देते हैं या फिर कोई खेला खेलते हैं। दरअसल, 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश ने जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में सुबह 10 बजे से यह बैठक होगी।एक तरह से इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जो फैसला लिया है, उसी पर सहमति ली जाएगी। हालांकि यह औपचारिक बैठक ही होगी, क्योंकि मुख्यमंत्री जो भी फैसला लेते रहे हैं जेडीयू के नेता उसी के साथ जाते रहे हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक, कल 1 बजे आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक होने वाली। सूत्रों के अनुसार बैठक के बाद आरजेडी सरकार से समर्थन वापस ले सकती है। यही नहीं उसके बाद तेजस्वी यादव राजभवन में अपनी सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने भी 27 जनवरी को बैठक बुला ली है। शाम 4 बजे पटना के पार्टी कार्यालय में यह बैठक होगी।


 इसके साथ ही कांग्रेस ने भी तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार कल ही कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक होगी। हालांकि यह बैठक पटना में ना होकर पूर्णिया में होगी।  इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से सभी विधायकों को फोन भी किया गया है।  वैसे सीमांचल में राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी होने वाली है, जिसमें नेताओं का रहना जरूरी है। 


ऐसे में कुल मिलाकर कहें तो, आने वाला 2 दिन बिहार की सियासत के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। जोड़-तोड़ से लेकर हर तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. साथ ही नई सरकार में कौन उपमुख्यमंत्री होगा, कौन मंत्री होंगे इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।  2020 में जब एनडीए की सरकार बनी थी, जेडीयू और बीजेपी कोटा के मंत्रियों का रेशियो उसी तरह का रहेगा, या फिर कुछ अलग दिखेगा। इस बार दोनों दलों से किन्हें मंत्री बनाया जाता है, इस पर सब की नजर है. दोनों दलों में इसको लेकर गहमा गहमी भी बनने लगी है।