ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / बिहार की IAS अफसर को मर्डर की धमकी, BJP के बड़े नेता ने...

बिहार की IAS अफसर को मर्डर की धमकी, BJP के बड़े नेता ने कहा- हिटलर 'मैडम' को उखाड़ कर फेंक देंगे

06-Dec-2020 03:03 PM

PATNA :  बिहार की एक महिला IAS अफसर को मर्डर की धमकी मिली है. भारतीय प्रशासनिक सेवा की इस महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी या उखाड़ फेंकने की धमकी किसी और ने नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े नेता ने दी है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ने महिला अफसर को कहा है कि एसडीएम अपने आप को हिटलर समझ रही हैं, उन्हें ट्रैक्टर के नीचे रौंद देंगे.


पूर्व मुख्यमंत्री के भाई ने दी धमकी
मामला झारखंड जिले के गिरिडीह का है. जहां पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के भाई नुनूलाल मरांडी ने गिरिडीह की एसडीएम प्रेरणा दीक्षित को जान से मारने की धमकी दी. भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रेरणा दीक्षित बिहार के समस्तीपुर जिले की रहने वाली हैं. दरअसल बालू घाटों की नीलामी को लेकर गिरिडीह में 8 दिसंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन का कार्यक्रम है, जिसमें बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद,  पूर्व विधायक शामिल होंगे. इस प्रदर्शन के लिए एसडीएम प्रेरणा दीक्षित से अनुमति मांगी गई थी, जिसे मना कर दिया.


भाजपा नेता ने क्या कहा 
एसडीएम प्रेरणा दीक्षित की ओर से अनुमति नहीं मिलने से नाराज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नुनूलाल ने शुक्रवार की शाम को कहा था कि एसडीएम प्रेरणा दीक्षित अपने आप को हिटलर समझ रही हैं. वह ज्यादा हिटलर बनने की कोशिश न करें. भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें ऐसे उखाड़ क्र फेंक दिया जाएगा कि उनका पता भी नहीं चलेगा. नुनूलाल यहीं नहीं रूके, उन्होंने यहां तक कहा कि प्रेरणा दीक्षित में यदि दम है तो आठ दिसंबर के प्रदर्शन में शामिल होने वाले ट्रैक्टर को रोक कर दिखाएं अगर एसडीएम ने प्रदर्शन रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी ट्रैक्टर में बांधकर घसीट दिया जाएगा.


news image


समस्तीपुर की हैं IAS प्रेरणा दीक्षित
जिस आईएएस अफसर को धमकी मिली है, वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले की रहने वाली हैं. प्रेरणा दीक्षित ने साल 2017 में यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया में 57वां रैंक हासिल किया था, जिसके बाद इनकी काफी प्रशंसा हुई थी. आईएएस बनने वाली प्रेरणा तीन साल तक डीएफओ यानि वन पदाधिकारी के पद पर भी पोस्टेड थीं.


news image


पटना से की पढाई
समस्तीपुर के एक शिक्षक दम्पति की बेटी प्रेरणा दीक्षित पटना में पढाई करती थीं. शहर के होली मिशन स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद इन्होंने राजधानी पटना के सेंट्रल स्कूल से प्लस टू की परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने भेल्लौर से बायोटेक की पढ़ाई की, फिर एनआईटी राउरकेला से एमटेक की डिग्री हासिल की. इसी दौरान प्रेरणा को टीसीएस और एचसीएल से ऑफर भी मिले, लेकिन उन्होंने लाखों का पैकेज छोड़ कर सिविल सेवा में जाने का फैसला लिया. दीक्षित ने पढ़ाई के बाद इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज की परीक्षा दी और पहली बार में ही 16वां रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त किया.


news image


बैचमेट से की शादी
आईएएस अधिकारी प्रेरणा दीक्षित ने पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने शादी कर कर ली थी. उनके पति का नाम लक्ष्मण है जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उनके बैचमेट भी थे. उन्होंने शादी के बाद न केवल मानसिक रूप से सपोर्ट किया बल्कि पढ़ाई में मदद कर मेंटोर भी बने रहे.