ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / बिहार में ये अंधेर कब तक: व्यथित होकर पद्मश्री शारदा सिन्हा ने पूछा...

बिहार में ये अंधेर कब तक: व्यथित होकर पद्मश्री शारदा सिन्हा ने पूछा सवाल, कहा-शर्मसार महसूस करती हूं ऐसी व्यवस्था में

28-Jan-2022 10:15 PM

PATNA: प्रसिद्ध लोकगायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा ने व्यथित होकर बड़ा सवाल पूछा है. उन्होंने पूछा है कि बिहार में ये अंधेर कब तक. शारदा सिन्हा कह रही हैं- क्या मैं इसी राज्य का प्रतिनिधित्व करती हूं ? शर्मसार ही महसूस करती हूं इस तरह की व्यवस्था में. 

सहेली की मौत के बाद छलका दर्द

दरअसल शारदा सिन्हा अपनी प्रिय सहेली की मौत के बाद बेहद व्यथित हैं. उनकी सहेली डॉ इशा सिन्हा बीमार थीं, पैसे के अभाव में उनकी तड़प तडप कर मौत हो गयी. इला सिन्हा मिथिला विश्वविद्यालय से पीजी हेड के पद से रिटायर हुई थीं. लेकिन सरकार उन्हें पेंशन नहीं दे रही थी. पिछले चार-पांच महीने से उन्हें पेंशन नहीं मिला था. बीमार इशा सिन्हा के पति सरकार से पेंशन देने की गुहार लगाते रह गये लेकिन पैसा नहीं मिला. आखिरकार डॉ इशा सिन्हा दम तोड़ गयीं.


पढिये क्या कहा शारदा सिन्हा ने

शारदा सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने फेसबुक पर लिखा है

“ये अंधेर कब तक ?????”

डॉ इशा सिन्हा मेरी संगिनी ही नहीं बल्कि जीवन का एक अभिन्न अंग बनकर मेरे साथ मेरे कार्य काल में रहीं. ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में पीजी हेड से रिटायर की थीं . जबसे मैंने कॉलेज का शिक्षण कार्य शुरु किया था तब से मेरे साथ सखी सहेली और न जाने कितने रूप में मेरा साथ देती रहीं.  आज वो हमें अकेला छोड़ गईं,  2 साल अपने शारीरिक कष्ट , व्याधि और मानसिक पीड़ा से लड़ती रहीं.


पैसे के अभाव में हो गयी मौत

शारदा सिन्हा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है- अंतिम समय में डॉ इशा सिन्हा के दिमाग पर अपने परिवार को अकेला छोड़ जाने की पीड़ा का एक बहुत बड़ा कारण था कि उनकी पेंशन की राशि पिछले 4-5 महीनो से नही मिली थी. डॉ इशा सिन्हा के पति सच्चिदानंद जी ने कई पत्र लिखे सरकार के नाम , सरकार को अपनी  पत्नी की हालत के बारे में भी बताया पर सरकार के कान पर जूं तक न रेंगी. सच्चिदानंद जी पटना से समस्तीपुर और समस्तीपुर से पटना- इलाज के दौरान दौड़ते रहे, पैसों के इंतजाम में. ताकि उनकी जीवन संगिनी कुछ पल और उनके साथ जीवित रह सकें.

शारदा सिन्हा को भी नहीं मिल रही पेंशन

शारदा सिन्हा ने लिखा है-मेरी सखी ईशा जी तो चली गईं और न जाने कितने बाकी हैं इस परेशानी को झेलने के लिए बस अब यही पता नही. उन्होंने लिखा है-साथ ही यह बता दूं कि मैं भी पिछले 4 महीनो से बिना पेंशन ही हूं. पेंशन नहीं मिलने का फर्क फर्क हर सेवानिवृत को गहरा ही पड़ता है. क्या यही न्याय है बिहार सरकार या विश्वविद्यालय नियमों का. क्या मैं इसी राज्य का प्रतिनिधित्व करती हूं ? शर्मसार ही महसूस करती हूं इस तरह की व्यवस्था में.