ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

पटना में सघन वाहन जांच के दौरान टेम्पू से भारी मात्रा में केन बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पटना के चौक थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक टेम्पू से 20 कार्टून केन बीयर बरामद की। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार में लगातार पकड़े जा रहे शराब की खेप को देखकर लोग पूछने लगे हैं कि क्या यही शराबबंदी है?

bihar
शराबबंदी वाले बिहार में केन बीयर बरामद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 दिसंबर 2025 को चौक थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।


मिली जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के किलाघाट की ओर से आ रहे एक टेम्पू को गश्ती दल ने जांच के लिए रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही टेम्पू चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे गश्ती दल को संदेह हुआ। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने पीछा कर टेम्पू को रोक लिया।


वाहन की तलाशी के दौरान टेम्पू की पीछे वाली सीट के पास से कुल 20 कार्टून केन बीयर बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 240 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


घटना की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना परिचय कुमार ने बताया कि बरामद शराब के संबंध में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान चला रही है।