ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Job Alert: ग्रेजुएट युवाओं के पास सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, वेतन 1 लाख से भी ज्यादा..

Job Alert: अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में काम करने को लेकर रूचि है तो आपको शानदार मौका मिल रहा। बैंक ऑफ़ इंडिया दे रहा काम करने का मौका। सैलरी प्रति महीने एक लाख से भी अधिक।

Job Alert
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Job Alert: बैंकिंग क्षेत्र में स्थिर और सम्मानजनक करियर की तलाश कर रहे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कुल 514 वैकेंसी हैं। ये पद मिडिल और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड में हैं, यहां अच्छी सैलरी के साथ लंबे समय तक ग्रोथ के मौके मिलते हैं। यह भर्ती उन लोगों के लिए खास है जो पहले से बैंकिंग में काम कर रहे हैं और क्रेडिट हैंडलिंग का अनुभव भी रखते हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, इसलिए योग्यता जांचकर तैयारी दुरुस्त रखें।


इस भर्ती में जो पद हैं वो मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-दो, तीन और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-चार के लिए हैं। योग्यता के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, साथ ही क्रेडिट प्रोसेसिंग या संबंधित क्षेत्र में अनुभव अनिवार्य है। स्केल-दो के लिए न्यूनतम तीन साल का अनुभव, स्केल-तीन के लिए पांच साल और स्केल-चार के लिए आठ साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है। आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग है, स्केल-दो के लिए 25 से 35 साल तक। जबकि आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी। सैलरी पैकेज भी आकर्षक है, यह 64 हजार से शुरू होकर 1.20 लाख रुपये महीना तक जा सकता है, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।


आवेदन ऑनलाइन मोड में ही होंगे और 20 दिसंबर से शुरू होकर 5 जनवरी तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फॉर्म भरते समय सभी डिटेल्स सावधानी से एंटर करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना पड़ेगा। चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू का दौर होगा, जहां क्रेडिट से जुड़े प्रोफेशनल नॉलेज की अच्छी जांच की जाएगी।


पब्लिक सेक्टर बैंक में नौकरी का मतलब सुरक्षा और सम्मान दोनों ही है। अगर आपके पास जरूरी अनुभव और योग्यता है, तो यह मौका हाथ से बिल्कुल भी न जाने दें। नोटिफिकेशन की सभी डिटेल्स चेक करें और समय रहते अप्लाई कर दें, क्योंकि ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते हैं।