ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार की आपत्ति के बाद बदला फैसला, पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

बिहार की आपत्ति के बाद बदला फैसला, पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय

22-Feb-2021 08:33 AM

 PATNA : बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा की तरफ से की गई पहल का असर दिखा है. अब गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय लखनऊ शिफ्ट नहीं किया जाएगा. मुख्यालय का कार्यालय पटना में ही बना रहेगा. जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इस मामले में केंद्र सरकार से बातचीत की थी और उसके बाद फैसला बदला है.

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बात की. केंद्रीय मंत्री ने इसे सिरे से खारिज करते हुए आश्वस्त किया कि गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही रहेगा. इसे हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं आया है. जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग यानी जीएफजीसी जल संसाधन मंत्रालय के अधीन आने वाला कार्यालय है. इसका मुख्यालय पटना में ही रहेगा. साल 1972 में इसकी स्थापना हुई थी और तब से मुख्यालय यहीं पर है. बाढ़ प्रबंधन की योजनाओं में आयोग की अहम भूमिका होती है. पटना में मुख्यालय रखने के पीछे बड़ी वजह यह है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बिहार में सबसे ज्यादा है. 76% राज्य की आबादी बाढ़ से प्रभावित होती है. मुख्यालय को पटना से लखनऊ ले जाने का बाढ़ प्रबंधन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.

उधर बाढ़ नियंत्रण आयोग के चेयरमैन एन एस्से ढिल्लों ने भी ऐसी किसी बात से इंकार किया है. उन्होंने कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव सामने आया ही नहीं कि पटना से मुख्यालय को हटाकर लखनऊ ले जाए जाए. कोई भी प्रस्ताव मेरे पास आएगा तो उसमें कारण की भी चर्चा होगी लेकिन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया. खबर आई थी कि गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना से लखनऊ शिफ्ट किया जा सकता है, जिसके बाद राज्य सरकार हरकत में आई. राज्य सरकार के मंत्री संजय झा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल केंद्र सरकार से बातचीत कर सारा कंफ्यूजन दूर कर दिया.